Read Our Latest Blogs

Read about science-backed fitness facts, healthy eating habits, workout tips and tricks, nutritional foods, and more. Your one-stop shop to stay updated with in-vogue fitness trends.

सेना भर्ती के लिए 3 महीने में कैसे करें वजन कम

सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए तेज दिमाग के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस बहुत मायने रखती है। सेना का हिस्सा केवल उन्हीं लोगों को बनाया जाता है जो शारीरिक रूप से फिट होते हैं, लेकिन उनका क्या जो ओवरवेट हैं? क्योंकि फौज में व्यक्ति की लंबाई के हिसाब से उनका वजन निर्धारित किया जाता है और अधिक वजन होने के कारण उन्हें फौज का हिस्सा बनने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वजन कम करना कोई आसान कार्य नहीं है। इसके लिए वह रोजाना कड़ी मेहनत तो करते हैं, लेकिन उनकी यह मेहनत रंग नहीं आती और नतीजतन वह सेना का हिस्सा नहीं बन पाते। अब आपको इसके लिए आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप वजन कम करने के टिप्स को फॉलो करेंगे तो महज 3 महीनों में वजन कम कर सकते हैं। 

सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए न्यूनतम वजन 

अधिकतम वजन 
लंबाई (cm)  वजन (kg)  17-20 वर्ष के लिए वजन (kg)   20-30 वर्ष के लिए वजन (kg) 
155  43.2  52.9  55.3 
156  43.8  53.5  55.3 
157  44.4  54.2  56.7 
158  44.9  54.9  56.7 
159  45.5  55.6  58.1 
160  46.1  56.3  58.9 
161  46.7  57.0  59.6 
162  47.2  57.7  60.4 
163  47.8  58.5  61.1 
164  48.4  59.2  61.9 
165  49.0  59.9  62.6 
166  49.6  60.6  63.4 
167  50.2  61.4  64.1 
168  50.8  62.1  64.9 
169  51.4  62.8  65.7 
170  52.0  63.6  66.5 

सेना भर्ती के लिए वजन का मापदंड 

वजन कम करने की टिप्स 

  1. सही डाइट: उचित आहार का सेवन वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको प्रोटीन, फाइबर, पौष्टिक से भरपूर आहार जैसे फल, सब्जियां, अनाज, दूध, एवं बॉयल्ड फूड आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही अपने भोजन में तेल, चीनी, और प्रोसेस्ड फूड्स की मात्रा को कम करने का प्रयास करें। 
  2. अधिक पानी पिएं: यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और कैलोरी बर्न होती हैं, जो आपके वजन को कम करने में काफी सहायक है। इसके अलावा आर्मी एस्पिरेंट्स फिटनेस के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, जिससे उनकी बॉडी से पसीना बाहर आता है और बॉडी में पानी की जरूरत बढ़ जाती है।  
  3. एक्सरसाइज: रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर से पसीना के साथ बॉडी के टॉक्सिक पदार्थ बाहर आते हैं और फैट बर्न होता है। इक्सरसाइज में दौड़, स्विमिंग, पुश अप्स, प्लैंक, जंपिंग जैक, स्किपिंग आदि को रोजाना फॉलो करना चाहिए।  
  4. पर्याप्त नींद: अक्सर आपने यह सुना होगा कि ज्यादा सोने से वजन बढ़ता लेकिन नींद  कमी होने से भी वजन बढ़ सकता है। क्योंकि नींद पूरी नहीं होने से मेटाबोलिज्म कमजोर होने लगता है, जो वजन बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी नींद का खासा ध्यान देना चाहिए। 
  5. स्वस्थ जीवनशैली: वजन कम करने के लिए धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन बिलकुल ही त्याग दें, इसके स्थान पर ताजे फलों का जूस पीएं। क्योंकि धूम्रपान और अल्कोहल के सेवन से हृदय संबंधित बीमारियां पनपने लगती हैं, जिसके चलते वजन या तो अत्यधिक कम हो जाता है या फिर अत्यधिक बढ़ने लगता है, यानि दोनों रूपों में शरीर को नुकसान पहुंचता है।   
  6. चीनी को कहें बाय-बाय: चीनी का स्वाद होता तो मीठा है लेकिन स्वास्थ्य के लिए किसी जहर से कम नहीं है। आजकल सभी वस्तुओं में चीनी का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जा रहा है, जो कि वजन बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है।  
  7. इंटरमीडिएट फास्टिंग को करें फॉलो- वजन कम करने के लिए छोट- छोटे अंतराल में भोजन करना चाहिए, इससे भूख कम लगती है और कैलोरी को नियंत्रण में रखता है।  
  8. फास्ट- हफ्ते में एक दिन एक फास्ट रखें और अपना भोजन बिलकुल भी ना छोड़े, फास्ट के दिन आप छोटे-छोटे अंतराल में ताजे फल एवं जूस का सेवन करें।  

सेना भर्ती के लिए वजन का नियंत्रण में होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि तय मानकों के अनुसार लंबाई बढ़ाई नहीं जा सकती, लेकिन वजन को संतुलन में रखा जा सकता हैं. इसलिए उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रोजाना 3 महीनों तक फॉलौ करें, जिसके बाद पहले महीने से ही आपको अपने वजन में अंतर देखने को मिलेगा। हालांकि इस बात का खासा ध्यान रखना चाहिए कि आपकी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े। 

Read More Posts

Read about science-backed fitness facts, healthy eating habits, workout tips and tricks, nutritional foods, and more. Your one-stop shop to stay updated with in-vogue fitness trends.
7 Best Diet Plans For Weight Loss To Begin You...

The most widely used form of intermittent fasting prevents you from eating anything with calories for 16 hours of the da...

27 September 2022
The Era of AI-Based Fitness Training is Here

AI is here to stay, and it's already being used in the fitness industry. In fact, many people are already making use of...

21 September 2022
Tips For Finding The Best Weight Loss Diet Pla...

Choose a diet that allows all foods, rather than one that focuses on removing them, especially foods you enjoy.

26 September 2022