Read Our Latest Blogs

Read about science-backed fitness facts, healthy eating habits, workout tips and tricks, nutritional foods, and more. Your one-stop shop to stay updated with in-vogue fitness trends.

Army Physical Test: 1600 मीटर की दौड़ 5:30 मिनट में कैसे पूरी करें

भारतीय सेना का नाम सुनते ही हमारे दिलों-दिमाग में देश भक्ति की तरंग जाग उठती है और जागे भी क्यों ना क्योंकि हमारे देश के सैनिक निस्वार्थ भाव से हमारी रक्षा करते हैं। लेकिन फौज में जाना कोई आसान कार्य नहीं हैं, भर्ती होने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फौज के लिए तेज दिमाग से साथ-साथ शारीरिक रूप से फिट और फुर्तिला होना बहुत जरुरी है। सेना के फिजिकल टेस्ट में चुस्ती के साथ फुर्ती बहुत काम आती है क्योंकि इस दौरान कम से कम समय में दौड़ पूरी करनी होती है और यह तभी संभव है जब आप फिजिकल रूप से फिट हैं, अन्यथा 1 सेकेंड की देरी और आप भर्ती से बाहर। तेज दौड़ने के लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स इस लेख में बताई गईं हैं, जिसे रोजाना फॉलो करने से आप 1600 मीटर की दौड़ को महज 5:30 मिनट में पूरी कर लेंगे।  

सेना में भर्ती के लिए गति कैसे बढ़ाएं? 

सेना में भर्ती होने के लिए कई सारे पड़ाव होते हैं, जिसमें सबसे मुश्किल होती है दौड़। दौड़ना कठिन नहीं हैं मगर गति के साथ कम समय में 1600 मीटर दौड़ना बहुत कठिन है। अब सवाल आता है कि आखिर गति कैसे बढ़ाई जाए? इसके लिए आपको कुछ विशेष एक्सरसाइज का अभ्यास जरुर करना चाहिए। 

⦁ सबसे पहले आपको अपने वजन को संतुलन में रखना होगा, यदि वजन अधिक है तो दौड़ते हुए आप जल्दी थक जाएंगे और वजन अधिक होने पर दौड़ पूरी ही नहीं कर पाएंगे। 

⦁ अपने मसल्स को मजबूत बनाएं, जिसके लिए आपको पुशअप्स, पुलअप्स और जम्प करना चाहिए।  

⦁ हेल्थी डाइट अपनाएं, बाहर का खाना बिलकुल ना खाएं। इसकी जगह पर घर का बना और हेल्दी  खाना नियमपूर्वक खाएं।  

⦁ अधिक पानी पिएं, पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे बीमारियां भी पास नहीं आती और बॉडी हाइड्रेट रहती है।  

⦁ स्टैमिना बढ़ाएं, तेज और लंबी दौड़ के लिए बॉडी में स्टैमिना का होना बहुत जरूरी है।  

⦁ गति बढ़ाने के लिए उपरोक्त क्रियाएं महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। 

स्पीड बढ़ाने के लिए टिप्स 

दौड़ में स्पीड बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको आलस त्यागना होगा, इसके लिए रोजाना सुबह उठकर जॉगिंग के लिए जाना चाहिए। क्योंकि सुबह उठकर आलस को दूर भगाना सबसे कठिन टास्क होता है। 

⦁ इस दौरान आपको वॉर्म अप करना चाहिए, क्योंकि वॉर्म अप करने से शरीर में रक्त का प्रभाव (Blood Flow) तेज होता है और दौड़ते वक्त थकान का अहसास नहीं होता।  

⦁ दौड़ शुरू करते वक्त अपने कदम छोटे रखें और हल्का दौड़ें, फिर धीरे-धीरे अपनी स्पीड को बढ़ाएं।  

⦁ दौड़ते वक्त सांस फूलना स्वभाविक है, लेकिन आपको इस दौरान मुंह की बजाय नाक से ही सांस लेनी चाहिए। मुंह से सांस लेने पर आप जल्दी हांफने लगेंगे, सांस फुलेगी और आप जल्दी थक जाएंगे।  

⦁ दौड़ने के साथ-साथ स्ट्रैचिंग करना भी बेहद जरुरी है। स्ट्रैचिंग से पैरों की मांसपेशियों (muscels) पर खिंचाव पड़ता है और दौड़ते समय कदम लम्बे होते हैं।  

भर्ती के दौरान इन बातों का रखें ध्यान 

अक्सर आपने ये सुना होगा कि फलाना लड़का भागता तो बहुत तेज था, मगर फौज की भर्ती में दौड़ से बाहर हो गया। आखिर ऐसा क्यों होता है, तो आपको बता दें कि फिजिकल टेस्ट में दौड़ पास करना सबसे मुश्किल कार्य होता है, फिर चाहे आप कितना भी तेज क्यों ना दौड़ते हो यदि आपने सही टिप्स को फॉलो नहीं किया तो आप बाहर हो सकते हैं, सेना भर्ती में दौड़ते समय इन बातों का रखें ध्यान- 

⦁ दौड़ते समय आपको हल्के वजन के जूते (lightWeight Shoes) पहनने चाहिए, जिससे आपको अपने पैर हल्के महसूस होंगे, थकान नहीं होगी और आपकी गति (Speed) तेज हो जाएगी।  

⦁ दौड़ से पहले भूखा नहीं रहना चाहिए, भोजन करने से शरीर में ऊर्जा और फुर्ती बनी रहेगी।  

⦁ आपने देखा होगा हर एक खेल प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले खिलाड़ी वार्म अप करते हैं, क्योंकि वॉर्म अप करने से शरीर का तापमान बढ़ता है, मांसपेशियां खिंचती हैं और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह तेज हो जाता है। इसलिए दौड़ने से पहले वार्म अप करना बेहद जरूरी है, 

⦁ दौड़ शुरू होने पर पहला चक्कर तेज दौड़ें, फिर दूसरा धीमा और अंत में काफी तेज दौड़ें।  

⦁ दौड़ते समय अपनी नजर और गर्दन को सीधा रखें। पैरों की तरफ देखने से शरीर झुकेगा और आप का संतुलन बिगड़ सकता है।  

⦁ दौड़ते हुए अपने कंधों को ढीला छोड़ दें, क्योंकि कंधों पर अधिक जोर देने से आपको अधिक थकावट महसूस होगी। 

सेना भर्ती पास करने के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। जिसके लिए आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ मेडिटेशन करना चाहिए। 

Read More Posts

Read about science-backed fitness facts, healthy eating habits, workout tips and tricks, nutritional foods, and more. Your one-stop shop to stay updated with in-vogue fitness trends.
How To Elevate Physical Fitness Levels of a Fe...

Elevating the physical fitness levels of a female NDA aspirant requires a structured approach encompassing cardiovascula...

04 October 2023
AI-Powered Fitness: The Future of Personalized...

Discover how AI-powered fitness is transforming the way we train. Learn how personalized workouts, smart wearables, and...

31 July 2025
Safe Ways To Gain Weight

Many methods offered to gain weight. It is also possible to gain weight within a week, but you have a high risk to do it...

21 September 2022